CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण सहित एसपी ने दिए अन्य आवश्यक निर्देश

सैनिक सम्मेलन एवं मासिक क्राइम मीटिंग

जिले में अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण को लेकर पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित सैनिक सम्मेलन एवं मासिक क्राइम मीटिंग में उन्होंने अपराधों, लंबित विवेचनाओं, वारंटों, महिला एवं बाल अपराध, साइबर अपराध, नशा तस्करी और यातायात व्यवस्था की समीक्षा की।

 

इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सैनिक सम्मेलन में पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याएं, सुझाव एवं आवश्यकताएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

मासिक क्राइम मीटिंग में थाना एवं शाखा प्रभारियों को अपराधों का शीघ्र अनावरण, प्रभावी विवेचना, फरार आरोपितों की गिरफ्तारी तथा जनसरोकार से जुड़े मामलों का संवेदनशील और समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। एसपी ने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से अनुशासन, जनसेवा और टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते