पिथौरागढ़ : अपनी व दूसरों की जिन्दगी खतरे में डालने वाले चालकों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई
यातायात नियमों का उल्लंघन करने व हुडदंग मचाने वाले कुल 85 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, कुंवर सिंह रावत एवं संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण में पुलिस द्वारा जिले के होटल-ढाबों की आड़ में शराब तस्करी करने वालों, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने शराब पीकर वाहन चलाने, खतरनाक तरीके से वाहन चलाकर अपनी व दूसरों की जिन्दगी को खतरे में डालने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई जारी है ।

इसी क्रम में आज थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में अपर उ0नि0 नरेन्द्र पाठक व टीम द्वारा कस्बा गंगोलीहाट में वाहन चैकिंग के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाने वाले वाहन चालक हरीश बोरा निवासी हनेरा को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया।
थाना झूलाघाट में सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने ग्राम गैना में हल्ला-गुल्ला, गाली गलौच कर उत्पात मचने की सूचना पर थानाध्यक्ष झूलाघाट दिनेश चन्द्र सिंह व टीम ने मौके पर पहुंचकर उक्त व्यक्ति अर्जुन कुमार निवासी ग्राम गैना को समझाने का प्रयास किया परन्तु वह और अधिक उत्तेजित होकर मरने मारने पर उतारू हो गया । पुलिस टीम द्वारा अर्जुन कुमार को शान्ति व्यवस्था भंग करन के जुर्म में धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।
थानाध्यक्ष बेरीनाग महेश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक राजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम चौना को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया गया। इसके अतिरिक्त जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 85 व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







