ActionPithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : परिवहन विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, मचा हड़कंप

आगामी रक्षाबंधन पर्व को लेकर विशेष चेकिंग अभियान, ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई

सीमांत जनपद में जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में आगामी रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत परिवहन विभाग द्वारा चलाया जा रहा विशेष सघन चेकिंग अभियान जारी है। एआरटीओ प्रवर्तन शिवांश कांडपाल की अगुवाई में चले अभियान के तहत ओवरलोडिंग व यातायात नियमों उल्लंघनों करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।

 

ad

अभियान के तहत बीते माह अभी तक परिवहन विभाग की टीम द्वारा विभिन्न धाराओं के तहत लगभग 1100 वाहनों के चालान किए गए तथा 27 वाहन सीज किए गए। एआरटीओ कांडपाल ने बताया कि आगामी रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत दो प्रवर्तन दल, एक सामान्य प्रवर्तन टीम तथा दूसरा प्रवर्तन अधिकारी महेन्द्र सिंह नेगी के नेतृत्व में इंटरसेप्टर वाहन दल जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में वाहनों की फिटनेस, ओवरलोडिंग, परमिट एवं कागजातों की जांच कर रहे हैं।

 

बताया कि विभाग द्वारा एक एडवाइजरी भी जारी की गई है, जिसमें पुलिस व प्रशासन के सहयोग से दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। एआरटीओ ने वाहन क्षमता से अधिक सवारी ढोते पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ परमिट व ड्राइविंग लाइसेंस तत्काल निरस्त करने सहित नियमानुसार कठोर कार्रवाई अमल में लाए जाने की बात कही है।

 

इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित सड़क सुरक्षा समिति द्वारा आकस्मिकता निधि को सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों के लिए अनुमोदन उपरांत रिलीज कर दिया गया है। परिवहन विभाग ने आम जनता से अपील करते हुए सुरक्षित यात्रा करने, ओवरलोडिंग से बचने और किसी भी प्रकार की अनियमितता की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की अपील की है।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते