CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : बाबा के वेष में संदिग्ध रूप से घूम रहा व्यक्ति निकला नेपाली नागरिक

व्यक्ति को किया गया नेपाल प्रहरी के सुपुर्द

संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्ति से पूछताछ व जानकारी जुटाने पर वह मूल रूप से पड़ोसी देश नेपाल का निवासी निकला, जिसे पुलिस टीम द्वारा नेपाल पुलिस के सुपुर्द किया गया। ऑपरेशन कालनेमी के अंतर्गत जिलेभर में पुलिस की कार्रवाई जारी है। जिसके तहत थाना मुनस्यारी क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति बीते दिनों से बाबा के वेश में संदिग्ध रूप से घूम रहा था, जिसकी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई।

 

ad

सूचना पर थानाध्यक्ष मुनस्यारी अनिल आर्या द्वारा व्यक्ति को पूछताछ के लिए थाना लाया गया तथा उसकी पहचान सम्बन्धी दस्तावेजों की जांच की गई। पूछताछ में उसने अपना नाम बलराम लामीछामी, निवासी गौरीनगर, काठमांडू, नेपाल बताया। प्रारम्भिक पूछताछ में उसने बताया कि वह हरिद्वार से आया है तथा विगत तीन दिन से मुनस्यारी क्षेत्र में घूम रहा था। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा भी उक्त व्यक्ति से विस्तृत पूछताछ एवं आवश्यक सतर्कता संबंधी कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा समुचित कार्यवाही के उपरांत व्यक्ति को नेपाल पुलिस के सुपुर्द किया गया, जहां से उसे उसके घर भेजने की कार्रवाई जारी थी।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते