पिथौरागढ़ : टी टाइगर का शानदार प्रदर्शन, 6-2 से मैच किया अपने नाम
सेवन-ए साइड फुटबॉल टूर्नामेंट

गंगोलीहाट के महाकाली राजकीय इंटर कॉलेज खेल मैदान में महाकाली स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में सेवन-ए साइड फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हो गया। प्रतिभोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष विमल रावल व एडवोकेट विजय चंद्रा सहित अन्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
मुख्य प्रायोजक एडवोकेट विजय चंद्रा ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना से खेलने की बात कही। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच टुंडा टाइगर व महाकाली रावल 11 के मध्य खेला गया। जिसमें टुड़ा टाइगर की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 6-2 से मैच अपने नाम कर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। मैच में निर्णायक की भूमिका में दीपक रावल, लाइन मैन हिमांशु व सागर थे,
जबकि मैच का आंखों देखा हाल शिक्षक त्रिभुवन बिष्ट व अमित वर्मा ने सुनाया। गौरतलब है कि महाकाली स्पोर्ट्स क्लब का गठन 1983 में हुआ था, तब से लगातार इस प्रतियोगिता का आयोजन प्रतिवर्ष होता आ रहा है। प्रतियोगिता में दूर-दूर से टीमें प्रतिभाग करने पहुंचती हैं। आयोजकों ने बताया कि इस वर्ष के टूर्नामेंट में 15 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
विजेता टीम को 21,000 रुपये नकद एवं ट्रॉफी जबकि उपविजेता टीम को 8,000 रुपये नकद एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। टूर्नामेंट का आयोजन ऋषभ रावल, पप्पू रावल, दीपू रावल और दीपक रावल द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर नगर अध्यक्ष भाजपा संजेश मेहता, ग्रामीण अध्यक्ष भगवान डोबाल, महाकाली मंदिर समिति अध्यक्ष हरगोविंद रावल, जिलाध्यक्ष भूपाल आर्या, जिला मंत्री रमेश बोरा, सभासद भगवत रावल भरत खाती, लिखित पंत, मृदुल चंद्रा, प्रदीप पंत, गौरव पंत, बबलू महरा, भूपेश पंत, प्यारेलाल साह, नरेंद्र रावल सहित कई खेल प्रेमी मौजूद थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







