PithoragarhProtestUttarakhand News

पिथौरागढ़ : 18 सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना- प्रदर्शन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के गेट मीटिंग कार्यक्रम का आयोजन

पिथौरागढ़ में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर प्रथम चरण के गेट मीटिंग कार्यक्रम का आयोजन उद्यान विभाग, शिक्षा विभाग तथा पीडब्ल्यूडी सर्किल कार्यालय के समक्ष किया गया। कार्यक्रम में परिषद की 18 सूत्रीय मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

ad

पूर्व अध्यक्ष ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संगठन घनश्याम जोशी ने सभी कर्मचारियों से वर्ष 2013 की तरह एकजुट होकर आंदोलन में भाग लेने का आह्वान किया। मिनिस्ट्रीयल फेडरेशन एवं पुरानी पेंशन बहाली मंच के अध्यक्ष विजेंद्र लूंठी ने जनपद के सभी कार्मिक संगठनों से एकता का परिचय देते हुए आगामी 07 फरवरी को होने वाले एक दिवसीय धरना.प्रदर्शन में सहभागिता का अनुरोध किया।

 

पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के अध्यक्ष सौरभ चंद ने कहा कि जनपद के कर्मचारी संगठन हमेशा एकजुट होकर आंदोलनों में भाग लेते रहे हैं और मांगें पूरी होने तक समन्वय के साथ आंदोलन जारी रखना होगा। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जनपद अध्यक्ष प्रदीप भट्ट ने 15 से 31 जनवरी के बीच आयोजित सफल गेट मीटिंग कार्यक्रमों में सहयोग के लिए सभी संगठनों का आभार जताते

 

हुए 07 फरवरी को अधिक से अधिक संख्या में धरने में शामिल होने की अपील की। इस अवसर पर ललित शर्मा, चंद्र प्रकाश जोशी, एचडी भट्ट, रोहित उप्रेती, त्रिभुवन खोलिया, राजेंद्र सिंह राणा, कविंद्र चौहान सहित दर्जनों कर्मचारी उपस्थित थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते