PithoragarhSportsUttarakhand News
पिथौरागढ़ : ट्रेजर हंट प्रतियोगिता आयोजित
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुनस्यारी में

पिथौरागढ़ के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुनस्यारी में प्राचार्य प्रो. हितेश कुमार जोशी के निर्देशन में हिंदी विभाग और राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में ‘ट्रेजर हंट’ गतिविधि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में टीमवर्क और लक्ष्य प्राप्ति की भावना को प्रोत्साहित करना था।

मीडिया प्रभारी डॉ. रिफाकत अली ने बताया कि प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों को तीन टीमों में से टीम सी विजेता रही। विजेता टीम में मनीषा जेष्ठा, अनीता, सपना, प्रिया, नेहा और नीतू शामिल रहीं। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं कर्मी मौजूद थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







