पिथौरागढ़ : नशा उन्मूलन एवं बेहतर स्वास्थ्य की थीम के साथ
साइकिल यात्रा का हुआ भव्य स्वागत, विभिन्न संगठनों ने सराहा

साहसिक खेल व साहसिक पर्यटन क्षेत्र में सराहनीय कार्य करते आ रही पिथौरागढ़ की आईस संस्था, जिसने पिथौरागढ़ को अंतर्राष्ट्रीय मानचित्र पर और जनपद पिथौरागढ़ में कई पर्यटन स्थलों को सामने लाने के प्रयास किए हैं।
अब बिहार के सविता महतो और आईस पिथौरागढ के शुभम पार्की ने एक नशा उन्मूलन एवं बेहतर स्वास्थ्य के थीम के साथ साईकिल अभियान की शुरूआत की हे। जो कि भारत में 8000 किमी की साईकिल यात्रा पर निकले हैं। बीती शाम पिथौरागढ मुख्यालय पहुंचने पर विभिन्न संगठनों के लोगों द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
आइस संस्था के सचिव व प्रसिद्ध पर्वतारोही बासू पांडे ने बताया कि यह यात्रा गुजरात के कच्छ से शुरू होकर राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश होते हुए उत्तराखण्ड में 3000 किमी. की यात्रा कर जनपद पिथौरागढ़ मुख्यालय पहुंचे। यहाँ से नेपाल, भूटान, आसाम, मेघालय होते हुए मिजोरम में यात्रा का समापन होगा। उन्होंने बताया कि दोनों साईकिलिस्ट युवाओं को नशा मुक्त भारत बनानें का संदेश देते हुए यात्रा कर रहे है। इस दौरान यहां उपस्थित लोगों ने अभियान की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर सविता महातो व शुभम ने युवाओं को साहसिक खेलों में प्रतिभाग करने की बात कही। कहा कि यह आप को प्रकृति के साथ जोड़ती हैं और अपने जीवन में लक्ष्य को प्राप्त करने में आगे बढ़ने का हौसला देती है। महिला एवं बाल विकास अधिकारी डॉ. निर्मल सिंह बसेरा ने कहा कि हमें अपने जीवन में यात्राए करनी चाहिए, यात्राओं से काफी कुछ सीखने को मिलता है। संस्था सचिव बासु पांडेय ने कहा कि साहसिक गतिविधियां आपको मानसिक व शारीरिक रूप से स्वास्थ्य रखती हैं और पर्यावरण के बीच रख जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाती हैं।
भव्य स्वागत समारोह में कुमाऊँ एडवेंचर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश गुरूरानी, पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन उत्तराखंड के अध्यक्ष शंकर सिंह, पिथौरागढ़ साइकिलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष विरेंद्र दरियाल, एडवेंचर स्पोर्ट्स एसोसिएशन उत्तराखंड के अध्यक्ष मनीष कसनियाल, महिला एवं बाल विकास अधिकारी डॉ. निर्मल सिंह बसेरा, समाज सेवी महेश मखौलिया, रघुवीर सिंह, खगेंद्र बिष्ट, महिपाल कोहली, रूपेश डिमरी, प्रवीण राणा, मुकेश गिरी, अभिषेक भंडारी, अनुपम, दीक्षा, वंदना, हेमलता, पल्लवी सहित कई लोग मौजूद थे।संचालन सामाजिक कार्यकर्ता जुगल किशोर पांडे द्वारा किया गया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।