पिथौरागढ़ : शराब की पेटियों के साथ युवक गिरफ्तार
शराब पीकर वाहन चलाने वाले 02 चालकों की हवालात की सैर

जिले में होटल-ढाबों की आड़ में शराब तस्करी करने वालों और ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन व सीओ पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, सीओ डीडीहाट कुंवर सिंह रावत और सीओ धारचुला संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण में चेकिंग अभियान चलाया गया।

जिसके तहत थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में पुलिस टीम हेड कांस्टेबल भगवत मेहरा, कांस्टेबल रवि कुमार द्वारा खिरमाण्डे निकट नाकोट के पास में एक रेस्टोरेन्ट में छापेमारी की गयी। इस दौरान रेस्टोरेन्ट संचालक बालम सिंह बोहरा को दो पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरूद्ध थाना गंगोलीहाट में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
थानाध्यक्ष थल शंकर सिंह के नेतृत्व में अपर उप निरीक्षक विनोद भट्ट, अपर उप निरीक्षक दिनेश शर्मा द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले दो वाहन चालकों क्रमशः हरीश धर्मसत्तु, नाचनी व हेमन्त सिंह मेहरा, बेरीनाग को गिरफ्तार कर दोनों के वाहन सीज किये गये।
इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन (ओवरलोडिंग, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, मोबाइल का प्रयोग करना, बिना रिफ्लेक्टर, बिना नम्बर प्लेट/दोषपूर्ण नम्बर प्लेट, बिना हेलमेट) करने वाले और सार्वजनिक/धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर गंदगी करने एवं हुड़दंग मचाने वाले कुल 136 व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







