लखपति बनने पर प्रियंका ने जताया सरकार का आभार
ऐपण का कार्य कर लखपति बनी रानीबाग की प्रियंका, प्रियंका स्कूली बच्चों को भी सीखा रही एपण कला

महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर और लखपति दीदी योजना से प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अभिनव पहल के तहत जोड़ा जा रहा है, जिसके तहत नैनीताल जिले में एनआरएलएम के अन्तर्गत महिलाओं को राज्य में संचालित विभिन्न विभागों की स्वरोजगार परक योजनाओं से जोड़ा जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल में सर्वे के अनुसार करीब 13,300 लखपति दीदीयां हैं जिनकी वार्षिक आय 01 लाख से अधिक है। हल्द्वानी के निकट ग्राम पंचायत रानीबाग में प्रियंका गोस्वामी स्वयं सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बनीं हैं। उन्होंने बताया कि बचपन से ऐंपण आदि में रुचि थी और कुछ बेहतर करने की सोच को लेकर उन्होंने मां गौरा आजिविका समूह से जुड़कर दैनिक कार्यों के साथ समूह से छोटे-छोटे ऋृण लिए। समूह से जुड़ने के बाद ऐपण और मोमबत्ती बनाने का कार्य शुरु किया।
बताया कि शुरुआती दौर में थोड़ा परेशानी का सामना करना पड़ा, लेकिन कुछ नया करने की सोच ने मनोबल को झुकने नहीं दिया। कुछ समय बाद आय में वृद्धि हुई। साथ ही समूह द्वारा सरस मेलों और अन्य कार्यक्रमों स्टाल लगाकर ऐंपण आर्ट बेचा जाता है। बताया कि उनकी वार्षिक आय करीब 02 लाख रुपए है। साथ ही वह युवा पीढ़ी को भी ऐपण आर्ट का प्रशिक्षण दे रही हैं। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना की सराहना करते हुए लखपति बनने पर सरकार का आभार व्यक्त किया है।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।