पिथौरागढ़ : पुलिस कर्मी के साथ मारपीट का मामला
आरोपी को किया गिरफ्तार, अग्रिम कार्रवाई जारी

पुलिस गश्त के दौरान हो हल्ला करने वाले व्यक्तियों को समझाने पर उनके द्वारा उग्र होकर पुलिस के साथ मारपीट करने के मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिवस कोतवाली धारचुला में नियुक्त पुलिस टीम द्वारा रात्रि गश्त के दौरान बाजार क्षेत्र में गाली-गलौच एवं हो-हल्ला कर रहे व्यक्तियों को रोका और समझाने का प्रयास किया गया तथा अपने-अपने घर लौटने की हिदायत दी, इस दौरान व्यक्ति उग्र होकर पुलिस से ही हाथापाई करने लगे और मौके पर कांस्टेबल मोहित भाकुनी के सिर पर चोट आ गई।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचुला हरेन्द्र नेगी के निर्देशन में कांस्टेबल मोहित भाकुनी की तहरीर पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया। इसके उपरांत पुलिस द्वारा आरोपी अनिल सिंह रावत, निवासी कुटियालखेड़ा, धारचुला को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी थी।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







