जल्दी पैसा कमाने की चाहत ने पहुंचाया भाई-बहन को सलाखों के पीछे
गिरफ्तार आरोपितों के कब्जे से साढ़े 06 लाख स्मैक की बरामद

जल्दी पैसा कमाने की चाहत में नशा तस्कर भाई-बहन सलाखों के पीछे पहुंच गए। आरोपितों से पुलिस ने साढे़ छह लाख की स्मैक बरामद की है।

देहरादून पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के आदेशानुसार तस्करी करने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। जिसके तहत बीते दिवस कोतवाली डोईवाला पर गठित पुलिस टीम द्वारा की सूचना पर जंगलात चौकी जौलीग्रान्ट के पास से 02 आरोपी भाई व बहिन (सैनिक नाथ तथा अंजली) निवासी सपेरा बस्ती, भानियावाला, डोईवाला को 21.45 ग्राम अवैध स्मैंक के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपितों के विरूद्ध कोतवाली डोईवाला में धारा-8/21/29 NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी सैनिक नाथ द्वारा बताया गया कि बरामद स्मैक को वह मंगलौर हरिद्वार से खरीदकर लाया था और डोईवाला व आसपास के क्षेत्रों में नशे के आदि व्यक्तियों को अवैध स्मैक सप्लाई की जाती थी तथा उसकी बहन अपने घर से आरोपी द्वारा भेजे गये नशे के आदि व्यक्तियों को अवैध स्मैक बेचती थी। बरामद स्मैक की कीमत साढ़े छह लाख रूपए लगभग आंकी गई है।
पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक शिशुपाल राणा, उप निरीक्षक सुमित चौधरी, हेड कांस्टेबल देवेन्द्र नेगी, जसपाल सिंह, कानि. धर्मेन्द्र नेगी, रविन्द्र टम्टा व सोनी चौहान शामिल थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







