DehradunPoliticsUttarakhand News

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : नामांकन तिथियां : आगामी 02 से 05 जुलाई

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी, 31 जुलाई को मतगणना

उत्तराखंड में जनपद हरिद्वार को छोड़कर शेष प्रदेश के 12 जनपदों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराए जाने संबंधित अधिसूचना जारी हो गई है। उत्तराखंड शासन से चुनावी कार्यक्रम की अधिसूचना जारी होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने भी चुनावी अधिसूचना जारी कर दी। जारी अधिसूचना के मुताबिक प्रदेश में दो चरणों में पंचायत चुनाव कराए जाएंगे।

 

ad

आगामी 30 जून को जिला निर्वाचन अधिकारियों की ओर से अधिसूचना जारी की जाएगी। पहले चरण के तहत मतदान 24 जुलाई और दूसरे चरण के तहत मतदान 28 जुलाई को कराया जाएगा। साथ ही 31 जुलाई को एक साथ मतगणना होगी। राज्य निर्वाचन द्वारा 21 जून को जारी अधिसूचना के बाद से प्रदेश भर में आदर्श आचार संहिता लागू है, हालांकि नैनीताल हाई कोर्ट के आदेश के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव के कार्यक्रमों को अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया था।

 

अब राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव के नए चुनावी कार्यक्रम को जारी कर दिया है। इसके तहत 89 विकासखंडों और 7,499 ग्राम पंचायतों में चुनाव कराए जाएंगे। प्रदेश के 12 जिलों में 66,418 पदों पर चुनाव होने हैं। इसमें से सदस्य ग्राम पंचायत के 55,587 पदों, प्रधान ग्राम पंचायत के 7,499 पदों, सदस्य क्षेत्र पंचायत के 2,974 पदों और सदस्य जिला पंचायत के 358 पदों पर चुनाव होने हैं। जनपद हरिद्वार को छोड़ प्रदेश के कुल 66,418 पदों पर चुनाव होना है। दावेदारों के नामांकन सहित प्रथम व द्वितीय चक्र की जानकारी ……

 

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते