PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : जिलाधिकारी ने स्कूल प्रबंधकों व प्रधानाचार्यो को किए आवश्यक दिशा निर्देश जारी

खंड और उपशिक्षा अधिकारियों को दिए विद्यालयों के निर्देश

सभी निजी स्कूल संचालक एनसीईआरटी द्वारा निर्धारित पुस्तकें ही विद्यालयों में लागू करें, यदि आवश्यक होने पर किसी अन्य प्रशासक की पुस्तक लागू की जाती हैं तो उसका मूल्य एनसीईआरटी पुस्तकों से अधिक न हो। यह निर्देश बीते दिवस जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने निजी विद्यालयों के प्रबंधकों व प्रधानचार्यो को जारी किए हैं।

 

ad

उन्होंने कहा कि विद्यालय पुस्तकों और गणवेश के लिए एक ही दुकान को निर्धारित को न करें। कहा कि सभी विद्यालय एक सप्ताह के भीतर मानक संचालन प्रक्रिया के शत प्रतिशत पालन का प्रमाण पत्र उनके कार्यालय में उपलब्ध कराएं। जिलाधिकारी ने जिले के समस्त खंड और उपशिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने अधीनस्थ विद्यालयों का निरीक्षण कर सुनिश्चत कर लें कि विद्यालयों में एनसीईआरटी की पुस्तकें ही लागू की जा रही हैं। अन्य प्रकाशकों की पुस्तकें लागू की गई हैं तो उनका मूल्य एनसीईआरटी पुस्तकों के बराबर है या नहीं। उन्होंने पुस्तक विक्रेताओं की दुकानों का अनुश्रवण कर आख्या उपलब्ध कराने को भी कहा है।

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते