शराब पीकर वाहन चलाने वाले 278 गिरफ्तार, वाहन सीज
पुलिस का अभियान लगातार जारी

सड़क किनारे सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने तथा हुड़दंग करने वालों तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध एसएसपी देहरादून के आदेशानुसार पुलिस द्वारा लगातार व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के दौरान विगत 10 दिनों में पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 585 व्यक्तियों को थाने लाया गया। थाने लाये गये सभी व्यक्तियों के पुलिस एक्ट में चालान कर 1,87,000 (एक लाख सत्तासी हजार रूपए) का जुर्माना वसूला गया। साथ ही सभी व्यक्तियों को सख्त हिदायत दी गई।
विगत 10 दिनों के दौरान पुलिस द्वारा सार्वजनिक मार्गो पर शराब पीकर वाहन चलाने वाले 278 वाहन चालकों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही उक्त सभी 278 वाहनों को सीज किया गया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।