CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : एक युवक पर चैक बाउंस के 15 मामले, पुलिस की कार्रवाई

कोतवाली पुलिस ने दो वारण्टी आरोपी धर दबोचे

पिथौरागढ़ पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए वारंटी आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपियों के खिलाफ लगभग 15 चैक बाउंस के मामले पंजीकृत बताए जा रहे हैं।

 

ad

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वारण्टी आरोपी जय प्रकाश मोसाल, सिलिंग, को नगर निगम तिराहे के पास से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेज दिया गया है, पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरूद्ध पिथौरागढ़, धारचुला, डीडीहाट न्यायालय में लगभग 15 मामले चैक बाउन्स के एनआई एक्ट के तहत चल रहे हैं। बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद भी आरोपी न्यायालय में पेश नहीं हुआ, जिसके बाद आरोपी के विरूद्ध गिरफ्तारी वारण्ट जारी किया गया।

 

एक अन्य वारण्टी आरोपी कृष्ण सिंह, सरस्वती बिहार कालोनीको आबकारी अधिनियम के तहत जारी गिरफ्तारी वारण्ट के अनुपालन में नर्स सेन्टर के पास से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक कमलेश जोशी, चौकी प्रभारी एचोली, उप निरीक्षक मनोज जलाल व उप निरीक्षक ललित डंगवाल, चौकी प्रभारी चण्डाक, कांस्टेबल होशियार सिंह व गोकुल मेहता शामिल थे।

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते