पिथौरागढ़ : फिर गुम हुआ एक और महिला का मंगलसूत्र
पुलिस ने लौटाई चेहरे की मुस्कान

पिथौरागढ़ बाजार में एक और महिला का मंगलसूत्र गुम हो गया, पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते गुम मंगलसूत्र को बरामद कर महिला के सुपुर्द कर दिया। दो दिवस पूर्व भी एक महिला के गुम हुए आभूषणों को पुलिस ने बरामद कर महिला के सुपुर्द किया था।
बीते दिवस सुमन टम्टा द्वारा कोतवाली पिथौरागढ़ में सूचना दी गई कि उनका मंगलसूत्र बाजार में कहीं गुम हो गया है, जिससे वह अत्यधिक परेशान थीं। सूचना मिलते ही एसएचओ कोतवाली ललित मोहन के नेतृत्व में कोतवाली पिथौरागढ़ से हेड का भुवन पाण्डेय द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई।

हेड कांस्टेबल भुवन पाण्डेय ने कई सीसीटीवी कैमरों की जांच की और जानकारी जुटाते हुए गुम मंगलसूत्र बरामद कर महिला के सुपुर्द किया। जिसको लेकर महिला ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







