पिथौरागढ़ : महिला के कान के कुण्डल व दो मंगलसूत्र बाजार में हुए गुम
पुलिस की प्रयासों से आभूषणों की बरामदगी, पुलिस की सराहना

पिथौरागढ़ में मुख्य बाजार में बीते दिवस पूर्व एक महिला के सोने के आभूषण कही गुम हो गए, परेशान महिला ने इसकी सूचन पुलिस को दी। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा गुम हुए आभूषणों के थैले को सकुशल बरामद कर लिया।

बीते दो दिवस पूर्व एक महिला मनीषा देवी द्वारा कोतवाली पिथौरागढ़ में सूचना दी गई कि उनके सोने के जेवर (कान के कुण्डल व दो मंगलसूत्र) बाजार में कहीं गुम हो गए हैं। सूचना मिलते ही एसएचओ कोतवाली ललित मोहन के नेतृत्व में चीता मोबाइल में नियुक्त पुलिस कर्मी कांस्टेबल अरविन्द कुमार एवं कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई।
पुलिस कर्मियों ने कई सीसीटीवी कैमरों की जांच की और विभिन्न माध्यमों से जानकारी जुटाते हुए कड़ी मेहनत और तत्परता के साथ किए गए प्रयासों के चलते महिला के गुम हुए आभूषणों वाला थैला बरामद कर लिया गया। आभूषणों को मनीषा देवी को सुपुर्द किया गया। खोए हुए आभूषणों का थैला मिलने पर महिला ने खुशी व्यक्त करते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







