PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : नई कार्यकारिणी, गोविंदी को संयोजक व भगवती को सरंक्षक की जिम्मेदारी

वंचित राज्य आंदोलनकारी समिति कार्यकारिणी का गठन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रामलीला मैदान टकाना में वंचित राज्य आंदोलनकारियों समिति के जिलाध्यक्ष जगदीश चंद्र जोशी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

 

ad

वरिष्ठ आंदोलनकारी गोविंदी कोरंगा को संयोजक, भगवती पुनेठा को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही गोविंद सिंह बोहरा, धीरज पाटनी, पुष्पा उपाध्याय को जिला उपाध्यक्ष, राजेंद्र पांडेय व पवन पाटनी को जिला महामंत्री, गजेंद्र सिंह बोरा व केशव दत्त देवलाल को जिला मंत्री, सोनू वर्मा को कोषाध्यक्ष और रमेश सिंह बिष्ट को मीडिया प्रमुख का दायित्व सौंपा गया।

 

इसके अतिरिक्त मोहन चंद्र पांडेय, हरीश सिंह बिष्ट, बलवीर सिंह रावल, राजीव सिंह डुंगरियाल, पार्वती भट्ट, राम सिंह बिष्ट, पूरन सिंह कन्याल को कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में शामिल किया गया। जिलाध्यक्ष जोशी ने बताया कि समिति के केंद्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह रावत ने कार्यकारिणी को अनुमोदित कर दिया है। इस दौरान समिति ने एक स्वर में चिंहीकरण की मांग को लेकर संघर्ष लगातार जारी रखने की बात कही।

 

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते