CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : 05 को किया गिरफ्तार, दर्जनों के खिलाफ कार्रवाई

पुलिस का चेकिंग अभियान जारी

जनपद पुलिस द्वारा होली, रमजान के दृष्टिगत शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु चप्पे-चप्पे पर नाकाबन्दी करके तथा थाना क्षेत्र में विभिन्न टीमें निकालकर सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

 

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी, सीओ संजय पाण्डे, सीओ केएस रावत के पर्यवेक्षण में शान्ति व्यवस्था भंग करने व शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है। जिसके तहत एसएचओ कोतवाली धारचुला विजेन्द्र शाह के नेतृत्व में उप निरीक्षक योगेश कुमार व टीम द्वारा थाना क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था भंग करने वाले दो लोगों संजय यादव निवासी नारनौला, हरियाणा व राजेश कुमार यादव निवासी, आजमगढ़, हाल धारचुला को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।

 

थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पाण्डे के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक मयंक कापड़ी निवासी पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया। एसएचओ कोतवाली जौलजीबी संजीव कुमार के नेतृत्व में अपर उप निरीक्षक अशोक चौधरी व टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक हरीश सिंह निवासी बलुवाकोट को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया।

 

थानाध्यक्ष कनालीछीना आरती के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक भवान सिंह निवासी जमतड़ी, अस्कोट को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया। इसके अतिरिक्त ट्रैफिक रूल तोड़ने व सार्वजनिक स्थलों व धार्मिक स्थलों पर शराब पीने व गन्दगी करने वाले कुल 91 लोगों के विरूद्ध एमवी एक्ट व पुलिस अधिनिमय व कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते