CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : नाबालिग को भगाने वाले पति व पत्नी गिरफ्तार

मानव तस्करी मामला, वारंटी आरोपितों को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया

एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाले पति व पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में नाबालिग को मानव तस्करी के उदेश्य से ले जाने की बात सामने आई है।

 

ad

पिथौरागढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते 2017 में 15 वर्षीय एक नाबालिग बालिका के पिता की मामा की पुत्री ज्योती उर्फ जानकी, पत्नी शिवम कुमार, निवासी पितौरा, थाना अलापुर, जिला बदायूं, उ0प्र0 द्वारा उसे बहलाया गया कि उसकी जिंदगी जौलजीबी में ठीक नहीं चल रही है और वह उसे दिल्ली ले जाकर पढ़ा-लिखाकर कहीं अच्छी जगह उसकी शादी करा देगी।

 

ज्योती उर्फ जानकी ने उक्त बालिका को टनकपुर बुलाया और अपने पति शिवम कुमार शर्मा, निवासी पितौरा, थाना अलापुर, जिला बदायूं, उ0प्र0 के साथ मिलकर उसे ले जाने का उद्देश्य था। बालिका जब टनकपुर टैक्सी से आई तो टैक्सी चालक को दोनों व्यक्तियों पर शक हुआ और वह बालिका को कोतवाली टनकपुर ले गया। पुलिस द्वारा लोगों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा उक्त बालिका को मानव तस्करी करने के उद्देश्य से ले जाने की जानकारी प्राप्त हुई और इस पर अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

न्यायालय में उक्त आरोपियों के विरुद्ध धारा 363/366/370(4) भादवि के तहत वाद जारी था और पहले सम्मन जारी किए गए, लेकिन वे कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए। इसके बाद न्यायालय ने दोनों के खिलाफ वारंट जारी किए। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशानुसार निरीक्षक कोतवाली जौलजीबी संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दोनों वारंटियों ज्योती उर्फ जानकी और शिवम कुमार शर्मा को ग्राम चितौरा, थाना अलापुर, जिला बदायूं, उ0प्र0 से गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम अपर उप निरीक्षक अशोक चौधरी, हेड कांस्टबल पूरन व हेड कांस्टेबल कमल मेहरा शामिल थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते