CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार

फेक करंसी का खुलासा, 29 हजार के नकली नोट बरामद

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के मार्गदर्शन में पुलिस को एक बडी सफलता हासिल हुई है। चेकिंग के दौरान संदिग्ध रूप से सड़क पर खड़ी कार की तलाशी लेने पर उसमें से नकली नोट बरामद होने के साथ ही चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिवस थाना प्रभारी बलुवाकोट निरीक्षक संजीव कुमार, अपर उ0नि0 अशोक चौधरी, हे0का0 चन्द्रशेखर जोशी, का0 बाला सिंह, का0 सुनील कुमार द्वारा मल्ली कुचिया धारचुला रोड पर चेकिंग के दौरान एक सफेद रंग की स्विफ्ट गाड़ी संदिग्ध रूप से सड़क पर खड़ी दिखी।

 

टीम द्वारा वाहन की तलाशी ली गई और गाड़ी से समीर उल रहमान, निवासी चांद मौहल्ला दरियागंज दिल्ली के कब्जे से 500 के कुल 14 नोट, आसिफ, निवासी चितलागेट चावड़ी बाजार दिल्ली के कब्जे से 500 के कुल 15 नोट, शोएब, निवासी चितलागेट चावड़ी बाजार दिल्ली के कब्जे से 500 के कुल 14 नोट और नितिन, निवासी मुनस्यारी के कब्जे से 500 के कुल 15 नोट, कुल 29,000 रुपये बरामद किए गए।

 

पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा बताया गया कि वे लोग भारत-नेपाल सीमा से लगे बाजारों में नकली नोट चलाने के लिए आए थे। मौके से आरोपियों की सफेद रंग की स्विफ्ट गाड़ी भी सीज की गई।उक्त नकली नोटों को कब्जे में लेकर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ थाना बलुवाकोट में बीएनएस की धारा 179/180 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते