CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : 04 व्यक्तियो को किया गिरफ्तार, दर्जनों के खिलाफ कार्रवाई 

पुलिस का अभियान जारी 

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में सीओ पिथौरागढ़, गोविन्द बल्लभ जोशी, सीओ डीडीहाट, कुंवर सिंह रावत और सीओ धारचुला संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण मे पुलिस द्वारा होटल-ढाबों की आड़ में शराब तस्करी करने वालों और ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया।

 

ad

जिसके तहत थानाध्यक्ष झूलाघाट दिनेश चन्द्र सिंह पुलिस टीम थाना क्षेत्र में शान्ति एवं कानून व्यवस्था ड्यूटी के दौरान दिवान सिंह को सरे आम उत्पात मचाकर लोगों को परेशान करने पर धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।

 

थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी व पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक शैलेश जोशी को गिरफ्तार किया गया और वाहन सीज किया गया। थानाध्यक्ष कनालीछीना आरती व पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक नीरज थापा और गोविन्द बल्लभ कापड़ी को गिरफ्तार किया गया और वाहन सीज किया गया।

 

इसके अतिरिक्त, जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन (ओवरलोडिंग, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, मोबाइल का प्रयोग करना, बिना रिफ्लेक्टर, बिना नम्बर प्लेट/दोषपूर्ण नम्बर प्लेट, बिना हेलमेट) करने वाले और सार्वजनिक/धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर गंदगी करने एवं हुड़दंग मचाने वाले कुल 131 व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते