CrimeHaridwarUttarakhand News

यातायात ड्यूटी में तैनात होमगार्ड जवान के साथ मारपीट व अभद्रता

सरकारी कार्य में बाधा डालने पर युवक गिरफ्तार, वाहन सीज

यातायात डयूटी पर तैनात एक होमगार्ड जवान के साथ मारपीट व अभद्रता करने वाले आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेते हुए वाहन का सीज कर दिया। आरोपी के खिलाफ मामले से संबंधित विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

 

ad

हरिद्वार पुलिस मीडिया सैल से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में चार धाम यात्रा के चलते यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए विभिन्न चौराहों पर पुलिस व होमगार्ड जवान नियुक्त किए गए हैं। बीते दिवस होमगार्ड जवान निर्दोष जिनकी ड्यूटी यातायात लाइन रुड़की से मंगलौर नहर पुल पर लगाई गई थी, सभी आने जाने वाले गाड़ियां दिए गए संकेत का पालन कर रहे थे कि नहर पटरी रुड़की की तरफ से एक स्कॉर्पियो वाहन के चालक को दूर से होमगार्ड द्वारा इशारा किया गया

 

परंतु स्कार्पियो सवार बेवजह होमगार्ड जवान निर्दोष से उलझने लगा व गाली गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया। जिस संबंध में स्कॉर्पियो चालक अमित सिंह निवासी नारसन खुर्द, हरिद्वार के विरुद्ध जवान के साथ अभद्र व्यवहार, मारपीट कर सरकारी कार्य में बाधा डालने के संबंध में कोतवाली मंगलौर में अभियोग पंजीकृत किया गया व पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर आरोपी अमित सिंह हिरासत में लेते हुए वाहन सीज किया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक चित्रगुप्त, अपर उपनिरीक्षक गजपाल राम, हेड कांस्टेबल श्यामबाबू, कांस्टेबल मोहन पवार व अन्य यातायात कर्मी शामिल थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते