युवाओं के साथ मैराथन दौड़ में प्रतिभाग कर मुख्यमंत्री ने किया उत्साहवर्धन
अहिल्या स्मृति मैराथन दौड़

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज बुधवार को पवेलियन ग्राउण्ड, देहरादून में ‘अहिल्या स्मृति मैराथन’ एक विरासत-एक संकल्प कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इससे पूर्व उन्होंने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान उन्होंने युवाओं के साथ मैराथन में दौड़कर सबका उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में जागरूकता और एकता लाने के साथ स्वस्थ समाज का भी निर्माण करते हैं।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार, मेयर सौरभ थपलियाल, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, विधायक भरत चौधरी, दायित्वधारी अनिल डब्बू, श्याम अग्रवाल, हेम बजरंगी, भाजपा युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट सहित कई लोग मौजूद थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







