CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : डायल 112 पर झूठी सूचना देना पड़ गया भारी

दस हजार के चालान की कार्रवाई

पिथौरागढ़ के बेरीनाग में डायल 112 पर झूठी सूचना देने वाले का पुलिस ने दस हजार रुपए का चालान कर दिया। रविंद्र कुमार निवासी जाड़ापानी ने डायल 112 पर अपने मोबाइल फोन के बेरीनाग में चोरी होने की सूचना दी। सूचना पर थानाध्यक्ष महेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मोबाइल फोन की खोजबीन की।

 

ad

जांच के दौरान पता चला कि रविंद्र कुमार द्वारा एक दुकान में लडाई झगड़ा किया गया था उसी दौरान उसका मोबाइल फोन दुकान में ही छूट गया। उसने जानबूझ कर पुलिस को गुमराह करने के लिए 112 पर झूठी सूचना दी। पुलिस द्वारा उसके विरुद्ध धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत दस हजार रुपए के चालान की कार्रवाई की गई।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते