पिथौरागढ़ : एक महिला को जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार
दो पेटी अवैध बीयर के साथ टैक्सी चालक गिरफ्तार, 165 लोगों के विरुद्ध की गई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के आदेशानुसार, क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी एवं कुंवर सिंह रावत के पर्यवेक्षण में बीती रात जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने तथा शराब पीकर हंगामा करने वाले कुल 165 लोगों के विरुद्ध एमवी एक्ट एवं पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई।

अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में चौकी एचोली प्रभारी उपनिरीक्षक कमलेश चन्द्र, का0 गौरव बिष्ट, का0 अजय बोरा, का0 महेन्द्र डंगवाल द्वारा चौकी एचोली के पास चेकिंग के दौरान एक बुलेरो टैक्सी से दो पेटी अवैध बीयर ले जाते हुए चालक पंकज सिंह, जाजर चिंगरी को गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के अंतर्गत कोतवाली पिथौरागढ़ में अभियोग पंजीकृत किया गया।
बीते दिवस सैणराथी निवासी एक महिला ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि गोपाल सिंह द्वारा उसके साथ लड़ाई-झगड़ा कर जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। सूचना पर थानाध्यक्ष नाचनी मंगल सिंह नेगी द्वारा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचकर गोपाल सिंह को बीएनएसएस की धारा 126/135/170 के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। 112 सेवा के माध्यम से प्राप्त सूचना के अनुसार ग्राम दुदिला बेरीनाग निवासी मनोज मेहरा अपनी पत्नी के साथ लड़ाई.झगड़ा कर रहा था।
थानाध्यक्ष बेरीनाग महेश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में हे0 का0 संजय सिंह एवं हर्षवर्धन द्वारा मौके पर पहुँचकर मनोज मेहरा को समझाने का प्रयास किया गया, परंतु उसके न मानने पर उसे बीएनएसएस की धारा 170 के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







