CrimeU S NagarUttarakhand News

शराब के ठेके के पास व्यक्ति को घेरकर मारपीट का मामला

दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक विधि विवादित को लिया संरक्षण में

रात को शराब के ठेके के निकट एक युवक को घेरकर मारपीट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक विधि विवादित को संरक्षण में लिया गया है।

 

ad

उधमसिंह नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते 25 मई को ट्रांजिट कैंप निवासी प्रेमपाल ने थाना ट्रांजिट कैंप में लिखित सूचना देकर बताया कि 24 मई की रात को श्मशान घाट शराब ठेके के पास कुछ अज्ञात लड़कों ने उन्हें घेर लिया और हथियारों से लैस होकर उनकी गर्दन पर तमंचे की बट और लात.घूसों से पिटाई की। जाते-जाते उन्होंने अपने तमंचों से गोलियां भी चलाईं।

 

सूचना के आधार पर थाना ट्रांजिट कैंप में धारा 115(2)/131/191(2)/191(3)/351(2)/352 बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुए मामले के त्वरित खुलासे के लिए पुलिस टीमों का किया गया था गठन।

 

टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की सूचना के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज की गई। बीते दिवस मुखबिर की सूचना पर मोदी मैदान से देर सायं 02 आरोपियों को 03 अवैध तमंचों और 06 जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में बंटी कोली, ऊधमसिंह नगर, उम्र 25 वर्ष व प्रथम पाल सिंह, जिला फर्रुखाबाद, उम्र 20 वर्ष, हाल जिला रामपुर (उत्तर प्रदेश) शामिल हैं। एक विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया।

 

पुलिस टीम में पुलिस अधिकारी महेश कांडपाल, उप निरीक्षक अकरम अहमद, अपर उप निरीक्षक चंद्र प्रकाश, अपर उप निरीक्षक हरदेश परिहार, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार व कांस्टेबल जगमोहन गौड़ शामिल थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते