पिथौरागढ़ : पांच लोगों को किया गिरफ्तार, अन्य के खिलाफ कार्रवाई
पुलिस का चेकिंग अभियान जारी

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन व सीओ गोविंद बल्लभ जोशी व केएस रावत के पर्यवेक्षण में पुलिस द्वारा जिलेभर में चलाया जा रहा चेकिंग अभियान लगातार जारी है। जिसके तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने तथा शराब पीकर हंगामा करने वाले कुल 171 लोगों के विरुद्ध एमवी एक्ट एवं पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई।

अभियान के तहत बीते दिवस कोतवाली धारचुला क्षेत्र में भरतपुर राजस्थान निवासी विजय द्वारा लडाई-झगडा कर शांति भंग करने पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचुला विजेन्द्र शाह के नेतृत्व में एसएसआई अम्बी राम आर्या द्वारा उक्त को बीएनएसएस की धारा 170 के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया।
एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में चौकी एचोली प्रभारी उ0नि0 कमलेश जोशी द्वारा पुलिस टीम के साथ वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चला रहे चालक सुनील सिंह, जाजरदेवल को गिरफ्तार कर उसका वाहन सीज किया गया। थानाध्यक्ष कनालीछीना आरती द्वारा पुलिस टीम के साथ वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चला रहे चालक प्रकाश कुमार निवासी पियाना को गिरफ्तार कर उसका वाहन सीज किया गया।
थानाध्यक्ष बलुवाकोट मेघा शर्मा के नेतृत्व में अपर उनि. नरेन्द्र पाल सिंह द्वारा पुलिस टीम के साथ वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चला रहे चालक किशन सिंह निवासी थल को गिरफ्तार कर उसका वाहन सीज किया गया। थानाध्यक्ष अस्कोट सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में चौकी ओगला प्रभारी उनि बसंत पंत द्वारा पुलिस टीम के साथ वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चला रहे चालक हरेन्द्र कुमार, निवासी नरेत अस्कोट को गिरफ्तार कर उसका वाहन सीज किया गया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







