पिथौरागढ़ : पुलिस व एसओजी टीम की बड़ी कार्रवाई
8.48 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार, ऐंचोली बैरियर पर पकड़़े गए

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम को लेकर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम ने दो लोगों को 8,48 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक ललित मोहन जोशी और एसओजी प्रभारी मनोज पांडेय के नेतृत्व में ऐंचोली बैरियर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान घाट की ओर से आ रहे दो व्यक्ति संदिग्ध नजर आए तो उन्हें रोकने का प्रयास करने पर वह भागने लगे लेकिन पुलिस कर्मियों ने उन्हें घेर कर पकड़ लिया गया। नाम पूछने पर पकड़े गए लोगों ने अपना नाम संदीप जोशी व निशांत बोरा निवासी- पिथौरागढ़ बताया।
संदेह होने पर उनकी तलाशी ली गई तो दोनों के पास से 7.41 ग्राम और 1.07 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/60 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बरामद स्मैक की कीमत लगभग 02 लाख 54 हजार 400 रुपए आंकी गई है। दोनों के पास 4,400 रुपए की नकदी भी बरामद की गई । पुलिस टीम में एसआइ कमलेश चंद्र जोशी, हैड कांस्टेबल एसओजी अशोक बुदियाल, कांस्टेबल महेंद्र डंगवाल, विजय रजवार, सतेंद्र सुयाल, सोनू कार्की शामिल थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







