पिथौरागढ़ : रैली व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से किया लोगों को जागरूक
विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

पिथौरागढ़ में आज विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसएस नबियाल एवं जिला नोडल अधिकारी डॉ. ललित भट्ट के निर्देशन में राजकीय नर्सिंग कॉलेज में आम जनमानस को तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि बाल साहित्य कलाकार ललित सौर्य राठौड़, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पवन कार्की, छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. यश पाल माहरा, चिकित्सा अधिकारी कमल गहतोड़ी, डॉ. प्रशांत धानिक, नर्सिंग कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष एवं समाज सेवी विव्की मेहता द्वारा उपस्थित लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस दौरान पुलिस विभाग के अधिकारियों को कोटपा एक्ट के तहत की जा रह कार्रवाई की सराहना की गई और सम्मानित किया गया।
साथ ही घनश्याम ओली संस्था, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों मे तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को भी सरहनीय कार्य के लिए समानित किया गया। ब्लॉक स्तर पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान नुक्क्ड़ नाटक एवं रैली के माध्यम से अपने-अपने क्षेत्र में तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन की बात भी कही गई।
कार्यक्रम में जिला सलाहकार हिमानी जोशी, जिला समन्वयक प्रदीप भट्ट, योगेश भट्ट, दीपक बडोला, पंकज आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज के छात्राओं के मध्य भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई।
इधर विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. गौरव कुमार निर्देशन में विकासखंड मुनस्यारी के विभिन्न स्वास्थ्य ईकाईयों, सेन्टरों की स्वास्थ्य टीम के द्वारा विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों तथा आम जनमानस को तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में वृहद जन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इस अंर्तराष्ट्रीय अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न करने की कार्ययोजना तैयार करने में ब्लांक कार्यक्रम प्रबंधक प्रताप सिंह बिष्ट, बीएएम गणेश भाकुनी, बीसीएम गंभीर सिंह मेहता, डीईओ लक्ष्मण सिंह धामी सहित समस्त सीएचओ, एएनएम,एएफ,आशाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। गांव-गांव में उपस्थित जन समुदाय को तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में स्वास्थ्य टीम ने विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. गौरव कुमार ने आयुष्मान आरोग्य मंदिरों मे तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों, एएनएम, एएफ तथा आशाओं को सरहनीय कार्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
विकासखंड मुनस्यारी के विभिन्न आम सेंटरों में तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के नेतृत्व में गांव, स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया साथ ही नुक्क्ड़ नाटक एवं रैली के माध्यम से सलाह दी गई कि अपने-अपने परिवार एवं पास-पडोस में तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में आम जन समुदाय को जागरूक करें। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों में छात्र-छात्रओ के बीच भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। साथ ही उपस्थित लोगों के द्वारा जीवन में कभी भी तंबाकू उपयोग न करने की शपथ ली गयी।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







