सम्मान : मेधावी बच्चों को सम्मानित कर दी शुभकामनाएं
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ऋषिकेश इकाई

25 विद्यालयों के 10 वीं एवं 12वीं कक्षा के टॉप फाइव मेधावी कुल 160 छात्र एवं छात्राओं को उत्तराखंड बोर्ड एवं केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड एवं आईसीएसई की इंटरमीडिएट एवं हाई स्कूल बोर्ड में अव्वल बच्चों को गीता नगर स्थित ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय संस्थान ऋषिकेश में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पं. ल. मोहन शर्मा, परिसर निदेशक डॉ. महावीर सिंह रावत, मुख्य वक्त एबीवीपी उत्तराखंड प्रांत के प्रांत कोषाध्यक्ष रमाकांत श्रीवास्तव, राजयोगिनी निर्मला दीदी सहसंयोजक ब्रह्मकुमारीज विश्वविद्यालय गीतनगर, एबीवीपी के विभाग संगठन मंत्री मनीष राय, रामगोपाल रतूड़ी ज़िलाप्रमुख नगर अध्यक्ष दिनेश प्रसाद पैनुली ने किया। इस दौरान मेधावी विद्यार्थियों को प्रो रावत, हॉकी चैम्पियन पदमश्री वंदना कटारिया, नमामि गंगे के प्रदेश सहसंयोजक सजीव चौहान, डीपी रतूड़ी, पूर्व वायुसेना अधिकारी, राजेंद्र पांडेय ने प्रमाण पत्र व स्मृती चिह्न देकर सम्मानित किया ।
प्रांत कोषाध्यक्ष रमाकांत श्रीवास्तव ने विद्यार्थी परिषद की रीतिदृ नीति, सैद्धांतिक भूमिका, इतिहास, कार्यपद्धति, रचनात्मक दृष्टिकोण के बारे अवगत कराया। प्रो. रावत ने छात्र छात्राओ की प्रतिभा को सराहते हुई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देत हुए छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य की कामना की और जीवन में मेहनत कर इसी प्रकार आगे बढ़ने के लिये प्रेरणा दी। ज़िला प्रमुख रामगोपाल रतूड़ी ने कहा कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की उत्कृष्ठ प्रतिभा को सराहते हुए उसे प्रोत्साहित करना है।
नगर अध्यक्ष डीपी पैन्यूली ने कहा कि अभाविप शैक्षिक एवं सामाजिक जगत में निरंतर रचमात्मक कार्यक्रमों को आयोजित करती है । व्यक्तिनिर्माण से राष्ट्रनिर्माण करने का कार्य इस प्रकार के आयोजन करती है तथा अभाविप ऋषिकेश युवाओं का व्यक्तिनिर्माण कर उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देकर भारत राष्ट्र के पुनर्निर्माण करने हेतु तथा संगठन कार्य विस्तार तथा उद्देश्य की प्राप्ति हेतु भविष्य में भी इस प्रकार के रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी। इस अवसर पर ज़िला संगठन मंत्री अंजली चौहान, सुमित कांधिल, ख़ुशी चौधरी, सुष्मिता नौटियाल, आयुष भंडारी, परमवीर, प्रकाश पांडेय, हर्ष धीमन सहित कई लोग उपस्थित थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







