01 किलो 110 ग्राम अवैध चरस के साथ आरोपी बाबा को किया गिरफ्तार
पुलिस की नशा तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही लगातार जारी

जिले में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम को लेकर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को 01 किलो से अधिक चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

चंपावत पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में बीते दिवस थाना लोहाघाट क्षेत्रान्तर्गत पुलिस टीम द्वारा सुई क्षेत्र से आरोपी कुबेर नाथ, निवासी मोहम्मदपुर झाड़सा, हरियाणा जो वर्तमान में लोहाघाट क्षेत्र में बाबा के तौर पर निवासरत था के कब्जे से 01 किलो 110 ग्राम अवैध चरस बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार, उप निरीक्षक हरीश प्रसाद प्रभारी चौकी बाराकोट, हेड कांस्टेबल वजीर चंद, संजय जोशी व सुनील कुमार शामिल थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







