पिथौरागढ़ : भागते हुए पकड़ा स्कूटी सवार, शराब व बीयर बरामद
सरे आम उत्पात मचाने वाले 04 व्यक्तो को किया गिरफ्तार

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन व सीओ गोविंद बल्लभ जोशी व केएस रावत के पर्यवेक्षण में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।

जिसके तहत थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम उ0नि0 आशीष रावत, का0 सुरेन्द्र रौतेला, का0 गोविन्द रौतेला द्वारा मडखड़ायत जाने वाली रोड के पास चेकिंग के दौरान एक स्कूटी चालक को रोका जो कि पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा पर पुलिस ने उसे घेरकर पकड़ लिया व आरोपी अमित कुमार, निवासी कुमौड़ को 24 कैन अवैध बीयर व 48 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत थाना जाजरदेवल में अभियोग पंजीकृत किया गया।परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी सीज़ की गई ।
थानाध्यक्ष डीडीहाट हरीश सिंह के नेतृत्व में अपर उ0नि0 प्रदीप मिश्रा व टीम द्वारा डीडीहाट क्षेत्र से पंकज सिंह निवासी डीडीहाट, त्रिलोक राम निवासी दूनाकोट व राजेन्द्र कुमार निवासी दूनाकोट को सरे आम उत्पात मचाने के जुर्म में बीएनएसएस की धारा 126/135/170 के तहत गिरफ्तार किया गया ।
थानाध्यक्ष बेरीनाग श्री महेश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में अपर उ0नि0 रविन्द्र पांगती व टीम द्वारा सुरेश राम निवासी बेरीनाग को सरे आम उत्पात मचाने के जुर्म में बीएनएसएस की धारा 126/135/170 के तहत गिरफ्तार किया गया । इसी क्रम में कुल 138 व्यक्तियों के विरुद्ध एम.वी. एक्ट, पुलिस एक्ट एवं कोटपा एक्ट के अंतर्गत विधिक कार्रवाई की गई।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







