पिथौरागढ़ : स्थानीय स्टेडियम के 55 खिलाड़ियों ने पास की परीक्षा
बेल्ट ग्रेडिग परीक्षा पास कर अगले चरण में प्रवेश

उत्तराखंड ताइक्वाडो एसोसिएशन के तत्वाधान व जिला ताइक्वाडो एसोशिएशन पिथौरागढ़ के समन्वय में बीते माह 55 ताइक्वाडो प्रशिक्षणार्थियों बेल्ट ग्रेडिग परीक्षा पास कर अगले चरण में प्रवेश कर लिया।

अगले चक्र में प्रवेश करने वाले जिले के ताइक्वाडो प्रशिक्षणार्थियों में येलो बेल्ट विजेता : शिवम फर्स्वाण, सौरभ उपरारी, गीतिका, वंश थापा, प्रियंक, तन्मय सिंह, जोयल मनी, मानस भण्डारी, दीपिका बिष्ट, जीत कुमारी व तान्या जोशी। ग्रीन बेल्ट विजेता : प्रिन्स यादव, लक्षिमा वर्मा, श्रेया वर्मा, तरूण सिंह खड़ायत, नावेद खान, अतुल्य त्रिपाठी, मनीष मेहता, रोही वल्दिया, तुषारा श्रेष्ठ, मनीषिका, आरध्या विश्वकर्मा, नक्ष टम्टा, सोमी तड़ागी, शौर्य तड़ागी, हर्षित रावल, अंकित धामी व हर्षिता खत्री।
ग्रीन वन बेल्ट विजेता : रोशनी बिष्ट, प्रियंका बसेड़ा, दिव्याशी वल्दिया, दीपक धामी, आयुषी जोशी व मुस्कान सामन्त। ब्लू बेल्ट विजेता : शिवम दुग्ताल, साकेत चंद, प्रियांशी बोरा, चिरजीवी सामन्त व ध्रुव सिंह। ब्लू वन विजेता : प्रियांशु बोहरा व काव्यांश अधिकारी। बेल्ट विजेता समस्त खिलाड़ी सुरेन्द्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में ताइक्वाडो प्रशिक्षक मनोज रावत से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है।
जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट ने सभी अव्वल खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए इसे जनपद के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया। जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट, लीलावती जोशी, सुनीता मेहता, निखिल महर ने ताईक्वाडो प्रशिक्षाणार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किये। ताइक्वाडो खिलाडियों की उपलब्धि पर कै. देवी चंद, जर्नादन सिंह वल्दिया, राजेन्द्र सिंह जेठी, प्रकाश जंग थापा, जगत सिंह महरा, गौरव चन्द्र जोशी, पंकज भट्ट, सुनील प्रसाद, भावेश भट्ट, चन्द्र सिंह धामी, विशाल नगरकोटी सहित कई खेल प्रेमियों ने खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों को शुभकामनायें दी हैं।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







