पिथौरागढ़ : पूर्णाहुति, महाआरती एवं प्रसाद वितरण के साथ कथा का पारायण
10 दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत कथा, श्रद्धालुओं की जुटी भीड़

पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट नगर के हनेरा वार्ड स्थित प्रसिद्ध मां चामुंडा मंदिर में चामुंडा मंदिर कमेटी एवं स्थानीय जनता के सहयोग से आयोजित 10 दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत कथा का परायण, हवन यज्ञ व महाभंडारे के साथ हो गया है। समापन अवसर पर कथा व्यास मनोज कृष्ण जोशी ने मुख्य यजमान प्रताप सिंह बोरा के हाथों विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई।

तत्पश्चात कथा व्यास जोशी ने देवी के महात्मय पर विस्तार से प्रकाश डाला। पुस्तक पूजन, व्यास पूजन, पूर्णाहुति, महा आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ ही कथा का समापन किया गया। समापन अवसर पर मंदिर कमेटी द्वारा आयोजित महाभंडारे में सैकड़ो लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
चामुंडा मंदिर कमेटी ने उक्त 10 दिवसीय आयोजन(यज्ञ) को सफल बनाने के लिए हनेरा सहित सभी गांव के लोगों, स्थानीय जनता व सभी सहयोग कर्ताओं सहित दूर-दूर से आए हुए श्रद्धालुओं का आभार प्रकट किया। मंदिर परिसर में देर रात तक विभिन्न भक्त मंडलियों द्वारा भजनों का आयोजन किया गया, जिससे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना रहा।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







