PithoragarhU S NagarUttarakhand News

पिथौरागढ़ से दिल्ली को निकले 06 मासूमों के लापता होने पर मचा हड़कंप

पिथौरागढ़ और ऊधमसिंहनगर पुलिस ने मिलकर सकुशल घर पहुंचाया

पिथौरागढ़ से बगैर बताए दिल्ली घूमने निकले 06 नाबालिग बच्चों (04 बालिकाएं व 02 बालक) को चकरपुर (खटीमा) पुलिस ने खोजबीन करते हुए महज 08 घंटे में सकुशल बच्चों को बरामद कर लिया।

 

ad

बताया जा रहा है कि ये सभी बच्चे आपस में रिश्तेदार हैं और पिथौरागढ़ शहर के अलग-अलग मोहल्लों में रहते हैं। बच्चों ने दो महीने पहले दिल्ली घूमने की योजना बनाई थी। उन्होंने जेब खर्च से पैसे जोड़कर छुट्टियों में दिल्ली जाने का सपना संजोया और घर से निकल पड़े। बच्चों के लापता होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया उन्होंने बीते दिवस कोतवाली पिथौरागढ़ में इसकी सूचना दी।

 

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में तत्काल खोजबीन प्रारंभ की गई। साथ ही आसपास के सभी जनपदों को सूचना प्रसारित की गई और गहन तलाशी अभियान शुरू किया गया। इस अभियान में उधमसिंह नगर जनपद की चौकी चकरपुर पुलिस ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए चेकिंग के दौरान एक रोडवेज बस से सभी बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया।

 

इस अभियान में चौकी प्रभारी चकरपुर उप निरीक्षक विकास कुमार, हेड कांस्टेबल विद्या सागर, कांस्टेबल ईश पाल और कांस्टेबल महेश रौंकली शामिल थे। कोतवाली पिथौरागढ़ से उप निरीक्षक बबीता टम्टा, कांस्टेबल उमेश सती, महिला होमगार्ड निकिता द्वारा सभी बच्चों को सुरक्षित पिथौरागढ़ लाया गया एवं उनकी काउंसलिंग की गई। बच्चों के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया। यह ऑपरेशन उत्तराखंड पुलिस के विभिन्न जिलों के बेहतरीन समन्वय और बच्चों की सुरक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का उदाहरण बना।

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते