CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : धारचूला हत्याकांड : नेपाल भागने से पूर्व ही दबोचा

पुलिस ने आरोपी पर 10 हजार रूपये का ईनाम किया था घोषित, अन्य की तलाश जारी

पिथौरागढ़ के धारचूला में बीते सात जून को कमलेश दानू की हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोवर्धन सिंह निवासी धारचूला द्वारा पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि सात जून को उनके पुत्र कमलेश दानू की चन्दू खैर, सचिन नबियाल व अन्य साथियों द्वारा चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

 

ad

तहरीर के आधार पर कोतवाली धारचूला में आरोपी चन्दू खैर व सचिन नबियाल के विरुद्ध धारा 103(1)/3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। हत्या की घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रेखा यादव द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया गया, साथ ही एसओजी चम्पावत की भी सहायता ली गई। पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा आरोपियों पर 10-10 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया।

 

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित टीमों में पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, थानाध्यक्ष जाजरदेवल उप निरीक्षक प्रकाश पाण्डेय, कांस्टेबल प्रकाश नगरकोटी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचूला विजेन्द्र शाह, वरिष्ठ उप निरीक्षक अम्बी राम, हेड कांस्टेबल मतलूब खान (एसओजी चम्पावत) कांस्टेबल उमेज राज, एसओजी चम्पावत, कांस्टेबल संतोष कुमार,

 

एसओजी प्रभारी उप निरीक्षक मनोज पाण्डेय, हेड कांस्टेबल अशोक बुदियाल, अनिल मर्तोलिया, विरेन्द्र यादव, कांस्टेबल सतेन्द्र सुयाल, हेड कांस्टेबल हेम चन्द्र सिंह, कांस्टेबल कमल तुलेरा तथा थानाध्यक्ष झूलाघाट उप निरीक्षक दिनेश चन्द्र सिंह, उप निरीक्षक कमलेश जोशी, कांस्टेबल महेन्द्र डंगवाल टीम सदस्यों द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगालने व संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई।

 

साथ ही इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के सहित विभिन्न माध्यमों से जानकारी जुटाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लगातार प्रयास किए गए। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। पुलिस टीमों द्वारा लगातार किए गए प्रयासों के चलते बीते दिवस मुख्य आरोपी चन्द्र सिंह खैर उर्फ चन्दू खैर, निवासी सिर्खा, थाना पांगला, पिथौरागढ़ को टनकपुर स्थित शारदा नहर के किनारे मनिहार गोठ रोड से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नेपाल भागने की फिराक में था। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते