छापेमारी : मेडिकल संचालक हुआ मौके से फरार, तलाश में जुटी पुलिस टीमें
अवैध रुप से दवाइयां बेच रहे नशे के सौदागरों में हडकंप, संयुक्त टीम की कार्रवाई

नशा तस्करी पर लगाम लगाने एवं नशीली दवाइयों का विक्रय रोकने को लेकर सयुक्त टीम द्वारा छापेमारी की गई, जिसमें मकान के अंदर से भारी मात्रा में अवैध नशीली दवाएं बरामद की गई औ आरोपी को भी दबोच लिया।

हरिद्वार पुलिस मीडिया सैल से मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के क्रम में कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने औषधि विभाग के साथ संयुक्त ऑपरेशन को अंजाम देते हुए मोहल्ला चौहानान स्थित एक फार्मेसी में आकस्मिक चैकिंग की तो कोई अवैध/ प्रतिबंधित नशीली दवाइयां नहीं मिली।
मौके पर मौजूद व्यक्ति आमिर से स्वापक एवं मनः प्रभावी औषधीय के बारे में सख्ती से पूछताछ की गई तो व्यक्ति ने बताया कि मेडिकल का मालिक जुबैर है तथा वह पार्टनरशिप में काम करता है। दवाइयां उसके मौहल्ला चौहानान में ही स्थित घर में रखी हैं। नशीली दवाइयां, कैप्सूल, कफ सिरप, टैबलेट आदि अवैध रूप से दवाई बेचे जाने के संबंध में दी गई शिकायत के आधार पर बीते दिवस संयुक्त टीम ने मोहल्ला चौहानान स्थित मकान में छापेमारी की गई तो अन्दर भारी मात्रा में अवैध नशीली दवाइयां, कैप्सूल, कफ सिरप व टैबलेट बरामद हुई।
बरामदगी के आधार पर कोतवाली ज्वालापुर पर धारा 8/22/29 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया। आरोपी आमिर को पुलिस हिरासत में लिया गया है तथा मौके से फरार मैडिकल शॉप मालिक जुबैर की तलाश जारी थी। पुलिस टीम में प्रभारी चौकी बाजार देवेन्द्र तोमर, कांस्टेबल आलोक नेगी व कर्म सिंह चौहान तथा औषधि/ ड्रग टीम में निरीक्षक अनीता भारती, निरीक्षक मेघा व निरीक्षक हरीश सिंह शामिल थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







