CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : बाप- बेटे का आपस में लड़ाई-झगड़ा, गाली- गलौच व मारपीट

शान्ति व्यवस्था भंग के जुर्म में 03 हिरासत में, नियमों के उल्लंघन पर 59 पर कार्रवाई

पुलिस द्वारा सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने एवं ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना डीडीहाट में के ग्राम आड़ेगांव, बलगाड़ी में पिता – पुत्र द्वारा सम्पत्ति को लेकर आपस में लड़ाई-झगड़ा कर एक दूसरे पर गाली-गलौच मारपीट पर उतारू होकर उत्पात मचाने की सूचना मिलते ही

 

ad

थानाध्यक्ष डीडीहाट हरीश सिंह कोरंगा के नेतृत्व में उप निरीक्षक प्रियंका मौनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे, दोनों को समझाने का प्रयास किया गया परन्तु वह नहीं माने, जिसपर पुलिस टीम द्वारा दोनों व्यक्तियों क्रमशः खीम राम व भाष्कर प्रसाद को धारा 126/135/170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।

 

थाना झूलाघाट क्षेत्रान्तर्गत हरीश चन्द्र जोशी निवासी बड़ालू द्वारा सरेआम उत्पात मचाकर शान्ति व्यवस्था भंग किए जाने की सूचना पर थानाध्यक्ष झूलाघाट दिनेश चन्द्र सिंह द्वारा मय टीम के मौके पर पहुँचकर उक्त व्यक्ति को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया। मिशन मर्यादा अभियान के अंतर्गत तथा ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले कुल 59 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्रवाई की गई।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते