पेटियों के हिसाब से अवैध शराब बरामद, दो गिरफ्तार
बढ़ते हुए नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाने को लेकर पुलिस का अभियान

आगामी पंचायत चुनावों के दृष्टिगत बढ़ते हुए नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने को लेकर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री की रोकथाम को लेकर उत्तराखंड पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।

जिसके तहत नैनीताल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी राजेश कुमार यादव के निर्देशन में चौकी प्रभारी मंडी प्रेम राम विश्वकर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा एक व्यक्ति इरफान, बनभूलपुरा को अवैध रूप से शराब बेचते हुए 05 पेटी देसी मसालेदार शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 60 एक्साइज एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। पुलिस टीम में कानि. ललित मेहरा व भुवन चंद शामिल थे।
बागेश्वर पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर घोडके के निर्देशन में थाना कपकोट पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान करन सिंह कोरंगा, कपकोट, उम्र. 25 वर्ष को ढाई पेटी अवैध अंग्रेजी शराब तथा एक पेटी अवैध बीयर के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसके विरुद्ध थाना कपकोट में आबकारी अधिनियम में मामला पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक मंजू पवार, उपनिरीक्षक संजय धोनी, कांस्टेबल अशोक कुमार व कांस्टेबल चालक नवीन सिंह शामिल थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







