PithoragarhPoliceUttarakhand News

पिथौरागढ़ : पुलिस की कड़ी निगरानी, लोगों से की अपील

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त गश्त जारी

आगामी पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

 

ad

जनपद पिथौरागढ़ की चीन एवं नेपाल से लगती सीमाओं को दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी एवं क्षेत्राधिकारी केएस रावत के पर्यवेक्षण में सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में पुलिस एवं एसएसबी के जवानों द्वारा काली नदी के किनारे एवं अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित रूप से गश्त एवं कॉम्बिंग अभियान जारी है।

 

जिसके तहत थानाध्यक्ष बलुवाकोट मेघा शर्मा के नेतृत्व में पुलिस द्वारा एसएसबी के साथ अन्तर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्रों, काली नदी के किनारे संयुक्त कॉम्बिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने आम जनता से सतर्क रहने व किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन या हेल्पलाइन नंबर 112 पर देने की अपील भी की। साथ ही सत्यापन संबंधी नियमों का पूर्ण रूप से पालन करने एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने को कहा।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते