नैनीताल : भारी बारिश का अलर्ट, विद्यालयों में अवकाश घोषित
एक दिवसीय अवकाश घोषित

मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनज़र आज 21 जुलाई को कुछ स्थानों पर भारी से भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।

नैनीताल जिलाधिकारी वंदना ने बताया कि संभावित आपदा जोखिमों भूस्खलन, सड़क अवरोध, जलभराव, एवं नदी-नालों में तेज बहाव को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद नैनीताल में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक) एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में आज 21 जुलाई 2025 (सोमवार) को एक दिवसीय अवकाश रहेगा।
उन्होंने संबंधित शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आवश्यकतानुसार अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहें एवं आपदा की स्थिति में समन्वय बनाए रखें।
इधर चंपावत जनपद में मौसम विभाग के अलर्ट के चलते आज सोमवार को जिले के मैदानी क्षेत्र (बनबसा और टनकपुर) के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों ( कक्षा 01 से 12 तक) व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है, जिसके आदेश मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट द्वारा जारी किए गए हैं।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।









