डेढ़ किलो से अधिक चरस के साथ एक युवक गिरफ्तार
त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के दृष्टिगत चरस तस्करी का भंडाफोड़

आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम को लेकर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को डेढ़ किलो से अधिक चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।

चमोली पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के नेतृत्व में थाना चमोली पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उक्त व्यक्ति के पिट्ठू बैग से 01 किलो 621 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी नवल किशोर, निवासी ग्राम देवर खडोरा, चमोली के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अनुरोध व्यास, महिला उप निरीक्षक पूनम खत्री, उप निरीक्षक लक्ष्मी प्रसाद बिजल्वाण, हेड कांस्टेबल गोपाल सिंह, कांस्टेबल विद्याचरण, बनवीर सिंह व अनिल रांटा शामिल थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







