पिथौरागढ़: सुबह से धीरे- धीरे बढ़ता रहा मतदान प्रतिशत
मतदान केंद्रो में बारिश के बीच भी कतार में खड़े रहे मतदाता, शांतिपूर्ण मतदान

सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन के तहत आज सोमवार को मतदान प्रक्रिया जारी है। मतदाताओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है। सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया के बाद धीरे – धीरे मतदान प्रतिशत बढ़ता गया।

सुबह 08 से 10 बजे तक जिले के चार विकास खंड़ों का अनुमानित मतदान प्रतिशत 12.32 फीसदी था, 10 से 12 बजे तक 28.36, 12 से 02 बजे तक 43 प्रतिशत और 02 से 04 बजे मतदान प्रतिशत 57.37 दर्ज किया गया है। चार विकासखंडों में हुई हल्की बारिश के बीच भी मतदाताओं के जोश में कोई कमीं नहीं दिखी, सुबह से धीरे- धीरे मतदाताओं की संख्या लगातार बढ़ती रही।
जिले के चार विकास खंडों मूनाकोट, गंगोलीहाट, बेरीनाग व विण में 02 से 04 बजे तक कुल मतदान प्रतिशत 57.37 दर्ज किया गया है, जिसमें मूनाकोट 60.85, गंगोलीहाट 53.62, बेरीनाग 54.64 और विण में 61.31 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।








