आरोपी के कब्जे से नाबालिग किशोरी को किया बरामद
नाबालिक युवती को बहला फुसलाकर उसके साथ दुराचार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुराचार करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और आरोपी के कब्जे से किशोरी का सकुशल बरामद किया गया।

देहरादून पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते तीन दिवस पूर्व एक महिला ने थाना सेलाकुई में तहरीर देते हुए बताया कि उनकी नाबालिक 16 वर्षीय पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई है जो वापस नही आई है । प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा धारा 137(2) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत करते हुये विवेचना प्रारम्भ की।
मामले की गम्भीरता को देखते हुये एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर थाना सेलाकुई पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा जानकारी जुटाते हुए मुखबिर खास की मदद से बीते दिवस आरोपी साहिल कुमार, निवासी बडा रामपुर,देहरादून, उम्र 19 वर्ष के कब्जे से अपह्ता को सेलाकुई से सकुशल बरामद किया गया है।
विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान नाबालिक पीडिता के साथ घटित अपराध व साक्ष्यो के आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 64 बीएनएस व 3/4 पोक्सो अधिनियम की बढोतरी की गई। पुलिस टीम में महिला उप निरीक्षक मीना रावत (विवेचक), कांस्टेबल मुकेश कुमार, फरमान अली व आशीष शर्मा शामिल थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







