CrimePithoragarhUttarakhand News

वाहन में सवार 03 युवकों से 02 किलो से अधिक चरस बरामद

चरस की अंतर्राष्ट्रीय अनुमानित कीमत 15,00000 रुपये

अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत पुलिस ने एक वाहन में सवार तीन आरोपियों को दो किलो से अधिक चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

 

ad

बागेश्वर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर घोडके के निर्देशन में सीओ कपकोट मनीष शर्मा के पर्यवेक्षण में सघन चैकिंग अभियान के तहत कपकोट पुलिस द्वारा आज आरोपी चंचल सिह, उम्र 38 वर्ष के कब्जे से 0.903 किग्रा, लोकपाल सिंह, उम्र 25 वर्ष के कब्जे से 0.804 किग्रा व विक्रम सिह, उम्र 32 वर्ष, के कब्जे से 0.804 किग्रा. सभी निवासी झूनी, कपकोट कुल 02.511 किग्रा. अवैध चरस को एक वाहन से परिवहन करते हुये शामा बैण्ड कपकोट से गिरफ्तार किया गया।

 

आरोपियों के खिलाफ धारा 08/20/60 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया है। चरस की अंतर्राष्ट्रीय अनुमानित कीमत लगभग 15,00000 रुपये आंकी गई है। आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 2500 रूपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गयी।

 

आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक जीवन सामन्त, हेड कांस्टेबल लक्ष्मण सिह, कांस्टेबल हरीश सनवाल, अशोक टम्टा व अमजद खान शामिल थे। मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि …..

 

 

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते