ChampawatCrimeUttarakhand News

बड़ी कामयाबी : युवक से एक करोड़ की स्मैक बरामद

309.96 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार

अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम को लेकर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने एक आरोपी तस्कर को एक करोड़ की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

 

ad

चंपावत पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में सीओ वन्दना वर्मा के निर्देशन में एसटीएफ कुमायूं यूनिट की टीम तथा थाना बनबसा पुलिस टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही में धनुष पुल पुलिस चौकी बनबसा के पास से आरोपी शकूर अहमद, निवासी मौहल्ला अब्बासनगर, बहेड़ी, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश, उम्र 55 वर्ष के कब्जे से कुल 309.96 ग्राम अवैध हेरोइन/स्मैक बरामद कर गिरफ्तार किया गया है।

 

आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी थी। बरामद स्मैक की कीमत लगभग एक करोड़ रूपए आंकी गई है। पुलिस ने आम जनता से कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखने व आस-पास कोई नशीले पदार्थों का व्यापार या अन्य संदिग्ध गतिविधि की सूचना टोल फ्री नंबर 112 व निकटवर्ती थाना/चौकी पर देने की अपील की है।

 

पुलिस टीम थानाध्यक्ष बनबसा सुरेन्द्र सिंह कोरंगा, एसटीएफ कुमाऊं यूनिट उप निरीक्षक विनोद चंद्र जोशी, उप निरीक्षक दिलबर सिंह भण्डारी, हेड कांस्टेबल महेन्द्र गिरी, किशोर कुमार, कांस्टेबल ललित कुमार व विक्रम सिंह शामिल थे।

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते