CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : रात में बुजर्गो के साथ मारपीट व जेवर लूट आरोपी हुआ फरार

मशक्कतों के बाद पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार, 10 हजार का ईनाम था घोषित

रात में एक बुजुर्ग महिला व पुरूष के साथ मारपीट व जेवर लूटकर फरार हुए आरोपी को पुलिस टीम ने आज गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।

 

ad

पिथौरागढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते दो वर्ष पूर्व नवंबर माह में योगेश सिंह द्वारा थाना मुनस्यारी में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया गया कि 23 नवम्बर 2023 की रात में जगदीश सिंह कोरंगा उर्फ जग्गू द्वारा उनकी नानी एवं नानाजी के साथ मारपीट कर उनके जेवर लूट लिये गये तथा आरोपी मौके से फरार हो गया।

 

घटना के संबंध में थाना मुनस्यारी में धारा 323/324/394/457/504/506 भादवि के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था। न्यायालय से उसके विरुद्ध कई बार गैर जमानतीय गिरफ्तारी वारंट जारी हुए तथा 23 फरवरी 2024 को पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा आरोपी पर ₹10,000 का पुरस्कार घोषित किया गया।

 

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक धारचुला केएस रावत के पर्यवेक्षण में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गयी। टीम द्वारा लगातार तकनीकी एवं मैनुअल प्रयास करते हुए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जाती रही, परंतु आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने ठिकाने बदलता रहा।

 

टीम द्वारा किए गए प्रयासों के चलते आज सोमवार को आरोपी जगदीश सिंह कोरंगा उर्फ जग्गू, निवासी गोल्फा, मुनस्यारी, उम्र 33 वर्ष को धारचुला टीवी टावर के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी मुनस्यारी व पिथौरागढ़ कोतवाली में विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज हैं।

 

आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचुला विजेन्द्र शाह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अम्बी राम, चौकी प्रभारी मदकोट उपनिरीक्षक मनोज कुमार, उपनिरीक्षक योगेश कुमार, हेड कांस्टेबल सोबन सिंह, कांस्टेबल भावेश तिवारी, संतोष कुमार, पवन कुमार, नरेन्द्र कुटियाल व बलवन्त सिंह शामिल थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते