पिथौरागढ़ : एक को घर से और दूसरे को बाजार से किया गिरफ्तार
वारंटी आरोपियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई

पिथौरागढ़ पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में पुलिस द्वारा चलाया जा रहा अभियान जारी है, जिसके तहत पुलिस टीम ने दो वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन के नेतृत्व में चौकी प्रभारी ऐचोली कमलेश जोशी व उप निरीक्षक मनोज जलाल द्वारा वारंटी आरोपी कय्यूम अंसारी निवासी कुमौड़ को गुप्ता तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया, आरोपी के खिलाफ धारा 354 घ/ 509 भादवि के अंतर्गत वाद न्यायालय में विचाराधीन था।
इधर थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में अपर उप निरीक्षक महावीर सिंह व टीम द्वारा वारंटी आरोपी सुमित निवासी मड़ेगांव को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। उक्त आरोपी के विरुद्ध धारा 303/370(1) बीएनएस के अंतर्गत वाद न्यायालय में विचाराधीन था।
न्यायालय द्वारा कई बार समन भेजे जाने के बावजूद दोनों आरोपी हाजिर नहीं हुए, जिस कारण अदालत द्वारा उनके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किये गये थे। गिरफ्तारी के पश्चात आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







